फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   About seven million units of additional electricity glossed city

सात लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली से जगमगाया शहर

Fri, 13 Nov 2015 10:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 13 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
About seven million units of additional electricity glossed city
शहरी क्षेत्र को दिवाली पर जगमग रखने के लिए करीब सात लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली खप गई। त्योहार पर बिजली की खपत में इजाफा डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों पर दिन भर और पूरी रात रिकार्ड पॉवर सप्लाई से हुआ। इस दौरान प्रभारी एक्सईएन सिटी एसके श्रीवास्तव शहरी पॉवर सब स्टेशनों के लगातार संपर्क में बने रहे। पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने भइया दूज के मद्देनजर शुक्रवार को रात तक शहरी क्षेत्र को कटौती से मुक्त रखने का निर्णय किया है, लेकिन शनिवार सुबह से पॉवर कट फिर से लागू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

इसे महज इत्तेफाक कहेंगे कि शहरी क्षेत्र में बिजली की डिमांड बढने पर संबंधित इलाके में ओवरलोडिंग से लेकर ट्रिपिंग तक तमाम समस्याएं बिजली सप्लाई में बाधा डालती हैं, लेकिन इस बार प्रकाश पर्व पर बिजली की मांग और खपत में बढ़ोत्तरी के बावजूद बिजली नेटवर्क सामान्य बना रहा। हालांकि, अपवाद के तौर पर दिवाली के दिन बुधवार की शाम तारीन टिकली की नई कालोनी में 11 केवी लाइन कुछ देर को ट्रिप हुई, लेकिन 11 से लेकर 33 केवी की किसी भी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन में बड़ा फाल्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन

इससे लाइनों पर बिजली का लोड भी बढ़ा, लेकिन सप्लाई में कहीं बाधा नहीं पड़ी। परिणाम यह हुआ कि बिजली सप्लाई के साथ खपत का भी नया कीर्तिमान बन गया। मीटर अनुभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार शहर में प्रतिमाह औसतन 22 मिलियन यूनिट बिजली खपती है। दिवाली के दिन शहरी क्षेत्र की बिजली खपत में सात लाख यूनिट की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों और कर्मचारियों के सहयोग से मिली बिजली
विभागीय अवर अभियंताओं, लाइन स्टाफ और अन्य संबंधित कर्मचारियों के सहयोग से दिवाली पर रिकार्ड बिजली सप्लाई की उपलब्धि हासिल हो सकी। सिस्टम कंट्रोल के अधिकारियों का भी त्योहार के मौके पर भरपूर सहयोग मिला। लाइनों में स्टिक लगा दिए जाने के कारण तार टकराने से होने वाले लाइन फाल्ट नहीं हुए।
-एसके श्रीवास्तव, एक्सईएन सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed