{"_id":"669ba353120c91865809cd50","slug":"a-youth-was-beaten-up-a-report-was-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-123163-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक काे पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक काे पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। गांव मझिगवां के रोशनलाल ने गांव के ही चार लोगों पर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रोशनलाल ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई की दोपहर वह अपने घर के सामने खड़े थे। इस बीच गांव के सुनील कुमार, शिवकुमार, ब्रजेश और विजयपाल आए और उसे पीटते हुए अपने घर के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। एक व्यक्ति की मदद की बात कहते हुए आरोपी उसे पीटते रहे।
गांव के किसी व्यक्ति ने मामले की जानकारी यूपी-112 को दी। इसके बाद पुलिस ने आकर उसको बचाया। उसका घर आरोपी सुनील के घर के ठीक सामने हैं। आरोपियों से उसको जान का खतरा है। इलाज कराने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने आए हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद