{"_id":"68a3157beaf7cf1b050f2c0e","slug":"a-young-man-who-went-out-to-buy-vegetables-from-the-market-died-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150640-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सब्जी लेने बाजार जाने के लिए निकले युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सब्जी लेने बाजार जाने के लिए निकले युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के सेंडा मजरा गांव निवासी 24 वर्षीय मुनेश की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह सब्जी लेने बाजार जा रहे थे।
मृतक के पिता छोटेलाल ने बताया कि बेटा मुनेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की शाम सब्जी लेने बाजार जाने के लिए घर से पैदल निकला था। शाम सात बजे तक बेटा घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। रात करीब साढ़े 11 बजे तक तलाश करते रहे।
दूसरे दिन शनिवार सुबह उचौलिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि एक युवक हादसे में घायल है। उसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजन यहां आए तो बेटे का शव मिला। मुनेश पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।