फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man who returned home from his in-laws' house died under suspicious circumstances.

Shahjahanpur News: ससुराल से घर लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 02 Oct 2025 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
A young man who returned home from his in-laws' house died under suspicious circumstances.
बंडा (शाहजहांपुर)। बंडा के आलमपुर पिपरिया गांव निवासी 25 वर्षीय वीरपाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल से घर लौटने के बाद उसकी हालत बिगड़ी थी।
विज्ञापन


श्रीपाल ने बताया कि भतीजा वीरपाल मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 15 दिन पूर्व भतीजे की पत्नी अपने मायके सिंधौली चली गई थी। मंगलवार को भतीजा ससुराल यह कहकर गया था कि बुधवार को मेला देखेंगे और बृहस्पतिवार को पत्नी को विदा करा लाएंगे। हालांकि वह उसी दिन शाम को ही घर चला आया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद वीरपाल की हालत बिगड़ी तो उसे सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां भतीजे की मौत हो गई। परिजनों का समझ नहीं आ रहा है कि उसकी मौत कैसे हुई? परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अस्पताल से आए मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
पुवायां में युवक ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा
पुवायां। पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी 45 वर्षीय सुरेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
सुरेश मजदूरी कर परिवार की गुजर करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह अपने साथी मेवाराम, सीताराम, अचल और गोपीलाल के साथ गांव जेबा में एक दुकान पर ट्रक से सीमेंट उतारने गए थे। काम खत्म करने के बाद सभी श्रमिक पास के पेड़ के नीचे बैठ गए। इस बीच सुरेश पानी पीने गए और लौटते ही बेहोश होकर गिर पड़े।

साथी मजदूरों की सूचना पर पहुंची 108 सेवा की एंबुलेंस से सुरेश को पुवायां सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सुरेश की मौत से पत्नी मीना, पुत्र आकाश और विशाल, पुत्री खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि परिवार वालों से पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया था, इस कारण कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed