{"_id":"6aa9a0c5bea36bb620078a2d","slug":"a-young-man-was-abducted-taken-to-faridpur-tied-to-a-tree-and-beaten-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184782-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपहरण कर फरीदपुर ले जाकर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपहरण कर फरीदपुर ले जाकर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरऊ पुलिया स्थित ढाबे पर खाना खाने गए मोहल्ला मौजमपुर निवासी बाबूउद्दीन का मंगलवार की शाम दो काराें से आए लोगों ने अपहरण कर लिया। इस बीच बाबूउद्दीन का साथी मोहल्ला निजामगंज निवासी संदीव वहां से भाग गया।
आरोप है कि लोगों ने बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में ले जाकर एक पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई की। पिस्टल दिखाकर गोकशी करने की बात कबूल करने की चेतावनी दी। इसकी वीडियो भी बनाई। फिर किसी तरह उनके चुंगल से छूटकर घर आए बाबूउद्दीन ने परिजनों को पूरी बात बताई। देर रात परिजनों के साथ थाने पहुंचे पीडि़त ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद