{"_id":"6931c3cb8b0451ad6b00f2ae","slug":"a-young-man-standing-near-his-bike-died-after-being-hit-by-a-pickup-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-159402-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक के पास खड़े युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक के पास खड़े युवक की मौत
विज्ञापन
अनिकेत सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। जलालाबाद मार्ग पर बुधवार शाम बाइक के पास खड़े मदनापुर थाना क्षेत्र के हैदलपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अनिकेत सिंह की पिकअप वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह दवाई लेने के लिए जा रहे थे।
अनिकेत सिंह कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहा था। साथ ही अपने पिता अरविंद सिंह का खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। परिजनों के अनुसार, अनिकेत के पैर में फोड़ा निकला था। बुधवार की शाम वह अपने मामा के साथ बाइक से अपनी दवाई लेने के लिए बरखेड़ा गांव जा रहा था।
जलालाबाद मार्ग पर बाइक किनारे खड़ी कर उसका मामा पेशाब करने लगा। इस दौरान तेज रफ्तार आई पिकअप की टक्कर लगने से बाइक के पास खड़े अनिकेत सिंह की मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
पिकअप चालक का पता करने के लिए लोगों से पूछताछ की। वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन अनिकेत के शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि अनिकेत पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। 30 नवंबर को उसके बड़े भाई विवेक सिंह की शादी हुई थी।
घर में खुशी का माहौल था। इस हादसे ने उसके परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--
कार की टक्कर से तीन लोग घायल
मीरानपुर कटरा। फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग पर बुधवार शाम छह बजे तीन लोग कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहगंज पूर्वी के ग्राम नगरियाकलां निवासी राम प्रकाश, राम सिंह, कुसुम सिंह दो बाइकों से जा रहे थे। रास्ते में ग्राम रसेवन के सामने सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे। तभी फतेहगंज पूर्वी से गढ़ियारंगीन की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीनों लोग घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
--
अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल
तिलहर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बुधवार रात दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला बहादुरगंज निवासी नाजिमा और शमा बुधवार रात आठ बजे पैदल बाजार जा रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात बाइक से उन्हें टक्कर लग गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों महिलाओं को सीएचसी भेजा। गांव सुनौरा निवासी रोहित अपने दोस्तों जितेंद्र और राहुल के साथ रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहा था। गांव के बाहर मुख्य सड़क पर अचानक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक को टक्कर लग गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
--
आमने-सामने टकराईं बाइक, पांच घायल
तिलहर। ढाईघाट से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार से दूसरी बाइक टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव लखुआ निवासी कल्लू अपने गांव के साथी रामकिशन के साथ ढाईघाट से गंगा स्नान करके बाइक से बृहस्पतिवार को घर लौट रहा था। बृहस्पतिवार दिन में 1:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरीखास गांव मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर जलालाबाद निवासी सत्यपाल, सोबरन और गोविंद भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सभी घायलों को इलाज के लिए तिलहर सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने कल्लू, सत्यपाल और गोविंद की नाजुक हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया। संवाद