{"_id":"6ae646bc8cfbb3002b03faef","slug":"a-young-man-lost-his-life-after-drowning-in-the-pond-on-the-hareram-temple-premises-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-188877-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हरेराम मंदिर परिसर के तालाब में डूबकर युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हरेराम मंदिर परिसर के तालाब में डूबकर युवक की जान गई
विज्ञापन
पुवायां के मोहल्ला देवस्थान निवासी मोहित का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : Videograb
पुवायां। शनिवार सुबह घर से टहलने निकला नगर के मोहल्ला देवस्थान निवासी मोहित कुमार (28) की थाने के सामने हरेराम मंदिर परिसर के पक्के तालाब में डूबने से मौत हो गई।
हरेराम मंदिर परिसर में शनिवार सुबह कई लोग टहल रहे थे। इस बीच शोर उठा कि युवक तालाब में गिर गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी आरके रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। टीम ने युवक की तलाश कर बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया।
सीएचसी पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की डूबकर मौत की सूचना पर नगर से कई लोग सीएचसी पहुंचे। इस बीच युवक की पहचान देवस्थान के मोहित के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना दी तो मोहित के परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। भाई शिवम ने बताया कि उनके बड़े भाई मोहित सुबह टहलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बाद में सूचना मिली कि उनकी तालाब में डूबकर मौत हो गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मोहित अपने भाई शिवम और बहन शिवानी के साथ रहता था। मोहित जयपुर में बजरी प्लांट में काम कर परिवार की गुजर करता था।