{"_id":"67eec9f5069c255ac9031707","slug":"a-young-man-injured-in-a-bull-attack-died-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-140897-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांड़ के हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांड़ के हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
कुत्ते के हमले में घायल पुवायां के गांव जठियापुर के सुरजीत का पुत्र कायरव। स्रोत परिजन
शाहजहांपुर। सांड़ के हमले में घायल थाना कलान क्षेत्र के मोहनपुर कलुआपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामरहीस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
परिजनों के अनुसार, रामरहीस मजदूरी कर गुजर बसर करता था। एक अप्रैल की शाम रामरहीस बाइक से सामान खरीदने कलान की बाजार गया था। वापसी में जैसे ही वह लक्ष्मणपुर पुल के पास पहुंचा, तभी सांड़ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल रामरहीस को फर्रुखाबाद जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम रामरहीस की छुट्टी कराकर उसे घर लाए। बाद में तबीयत बिगड़ने पर बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी नन्ही देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। उसकी तीन बेटियां साधना, वंदना, सुरभि है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
घटनाओं से लोगों में नाराजगी
- गाेवंशीय पशु फसल और जान के लिए खतरा बन चुके हैं। गांवों में किसान दिन-रात जागकर खेतों में फसल की रखवाली करते हैं। जरा-सा मौका मिलते ही पशु फसल उजाड़ देते हैं। वहीं किसान अगर उन्हें भगाने का प्रयास करते हैं तो जानवर हमलावर हो जाते हैं। इसके अलावा सड़क पर जानवर के अचानक सामने आ जाने से वाहन सवार हादसे का शिकार हो जाते हैं। प्रशासन इससे बचाव के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
छुट्टा पशुओं के हमलों में हुईं मौतें
- 30 जून 2024 में सिंधौली के मिश्रीपुर गांव निवासी संजय सिंह की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 20 अगस्त 2024 को जलालाबाद के शाहपुर गांव निवासी चरन सिंह की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 15 अक्टूबर 2024 में बंडा के पिपरा जप्ती गांव निवासी ओमप्रकाश की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 18 दिसंबर 2024 में मदनापुर के बरखेड़ा जैपाल गांव के पास पशु से टकराकर कार सवार दंपती, उनके दो बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।
- 13 जनवरी 2025 को मदनापुर के नरदरा गांव निवासी लज्जावती ने सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 19 जनवरी 2025 में निगोही के घाटबोझ गांव निवासी लीलावती को सांड़ ने पटककर मार डाला था।
- 21 जनवरी 2025 को निगोही के चकौरा गांव निवासी अजयवीर की खेत की रखवाली करते समय सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 03 मार्च 2025 में तिलहर गांव सुनौरा अजमतपुर निवासी विनीता की सांड़ के हमले में मौत।
- 08 मार्च 2025 में अल्हागंज के लालपुर इमलिया निवासी किसान सरुरेंद्र की फसल की रखवाली करते समय सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
कुत्ते के हमले में बालक गंभीर घायल
पुवायां। गांव जठियापुर में कुत्ते ने चार साल के बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ते ने गांव के ही रामदास की भैंस को भी काटकर घायल कर दिया है। कुत्ता अभी गांव के आसपास घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
गांव के सुरजीत का पुत्र कायरव दो अप्रैल की शाम गांव में ही दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था। रास्ते में एक कुत्ते ने उस पर हमला कर कई जगह काटकर घायल कर दिया। जानकारी पाकर परिजन बच्चे को पुवायां सीएचसी लाए। हालत गंभीर होने के कारण बच्चे को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां बच्चे का इलाज चल रहा है। संवाद