फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died under suspicious circumstances in Khutar

Shahjahanpur News: खुटार में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 24 Aug 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances in Khutar
खुटार के गांव नवदिया प्रेमराज के करनैल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
खुटार। गांव नवदिया प्रेमराज में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद मौका मुआयना किया। युवक के भाई ने प्रताड़ना के कारण मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव निवासी 42 वर्षीय करनैल सिंह रोजाना तड़के उठकर दूध एकत्र कर बिक्री के काम में लग जाते थे। दूध बिक्री के बाद खेती का काम देखते थे। शनिवार सुबह देर तक सोकर नहीं उठने पर परिजनों ने जाकर देखा तो वह कमरे में मृत पड़े मिले।
विज्ञापन

भाई रंजीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और घटनास्थल को देखा। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। रंजीत ने पुलिस को बताया कि उनकी भाभी बलविंदर कौर ढाई माह से मायके में रह रही हैं। शुक्रवार रात भाई करनैल सिंह के पास भाभी की काॅल आई थी, जिस पर दोनों की बीच जमकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत के अनुसार अल्हागंज के गांव हल्लू नगला निवासी भाई के ससुरालीजन ढाई माह पूर्व उनके घर पर आए थे और भाई के साथ उससे भी मारपीट की थी। आरोपी घर से तमाम कीमती सामान के साथ भाभी को भी ले गए थे। प्रताड़ना के चलते ही उनके भाई की मौत हुई है।

करनैल सिंह की मौत की जानकारी पाकर उनकी पत्नी मायके वालों के साथ घर पहुंची, तो उनकी ससुराल के लोगों से कहासुनी भी हो गई, लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर बलविंदर कौर ने करनैल सिंह के भाई आदि पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

खुटार के गांव नवदिया प्रेमराज के करनैल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

खुटार के गांव नवदिया प्रेमराज के करनैल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed