{"_id":"683ca1d5d18b12576a077217","slug":"a-young-man-died-and-five-were-injured-in-a-collision-between-a-car-and-a-tractor-trolley-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145146-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार और ट्रैक्टर-ट्राॅली टकराने से युवक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार और ट्रैक्टर-ट्राॅली टकराने से युवक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर के निगोही में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब दस बजे मधवामई गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। सभी शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला मैदान में लगी प्रदर्शनी (मेला) देखने आ रहे थे।
शाहजहांपुर-निगोही मार्ग पर शाहजहांपुर की ओर तरफ रही कार सामने से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गए। कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। जोरदार आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में युवक की मौत हो गई।
उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। जबकि कार सवार पांच गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कार सवार खुदागंज थाना क्षेत्र के बताए गए हैं। वह सभी मेला देखने के लिए आ रहे थे। इंस्पेक्टर निगोही अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं।