{"_id":"69d6a98e5a97469a0f09bfde","slug":"a-young-man-died-after-being-shot-under-suspicious-circumstances-in-a-family-dispute-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170121-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पारिवारिक विवाद में संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पारिवारिक विवाद में संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत
Thu, 09 Apr 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रोशननगर निवासी 35 वर्षीय रामवीर की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में पारिवारिक विवाद के चलते तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या की बात कह रही है। हालांकि, परिजन विवाद से इन्कार कर रहे हैं।
रोशननगर निवासी रामवीर खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार की रात को कमरे में उनको गोली लग गई। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। वहां रामवीर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। अस्पताल ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई। सूचना पर सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उनकी मौत से पत्नी शिवानी शव को देखकर बिलख पड़ीं। वह अपने पीछे छह वर्षीय बेटी आरुषि और चार वर्षीय पुत्र प्रिंस को छोड़ गए हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि तमंचा मौके पर मिल गया है। पारिवारिक विवाद में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।