{"_id":"6963e80f7b08d6c59101deed","slug":"a-young-man-died-after-being-crushed-under-a-tractor-trolley-in-khudaganj-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162673-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुदागंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुदागंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
आशीष का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव बमिहाना निवासी सर्वेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र आशीष की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया है।
शनिवार की शाम को आशीष सिंह गांव के गुरपाल सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करने गया था। रात करीब 11 बजे भुंडी रोड नवादा माेड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में आशीष सिंह की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
मृतक के परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रॉली पर बैठे अन्य लोगों को खरोंच तक नहीं आई, जबकि आशीष की मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रेत का खनन किया जा रहा है। इसी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगी हुईं हैं। मामले में सर्वेश सिंह की ओर से ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
हादसे में युवक के घायल होने पर दी तहरीर
सिधौली। अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव ददियूरा के रघुवीर के घायल होने के मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव ददियूरा निवासी रघुवीर ने बताया कि उनका भाई गजेंद्र 24 दिसंबर को दिन में लगभग दो बजे बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में ददियूरा पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी। संवाद