फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman who had come to her parents' house was beaten and injured.

Shahjahanpur News: मायके आई महिला को पीटकर किया घायल

Fri, 24 Oct 2025 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
A woman who had come to her parents' house was beaten and injured.
खुटार। हरनहाई स्थित मायके आईं विमला देवी को चार लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना नीमगांव के गांव बरुई निवासी राकेश कुमार शर्मा की पुत्री अंशू शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी मां विमला देवी 22 अक्तूबर को अपने मायके खुटार के गांव हरनहाई आई थीं। मां अपने भाई रोहनलाल के घर पर थीं। शाम को मां के मायके के रामाधीन, रामाधीन का पुत्र मोनू, सुशील, रामाधीन की पत्नी राजू शर्मा लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।
मां के विरोध करने पर हमलावरों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद भीरा के गांव मुड़िया हेमसिंह निवासी सोनू कुमार ने मां को बचाया। आरोपियों ने सोनू के साथ भी मारपीट की। पुलिस के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। विमला देवी काे हालत गंभीर होने पर खुटार सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
युवती और उसके दो भाइयों को पीटा

खुटार। मामूली विवाद में गांव रायपुर पटियात की फूलजहां को तीन लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उसके दो भाइयों के साथ भी मारपीट की गई। युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्तन खां की पुत्री फूलजहां ने पुलिस को बताया कि 21 अक्तूबर को वह घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। इस बीच गांव के असलम की पत्नी रोशनजहां आकर गाली-गलौज करने लगी। मना करने पर रोशनजहां ने बाल पकड़कर गिरा दिया और पिटाई कर दी। आरोपी ने बांह में काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए भाई आबिद खां के सीने पर चाकू मारकर असलम ने घायल कर दिया। तभी असलम के पक्ष के शादाब खां, मंगल खां तमंचा लेकर आ गए और जान से मारने की धमकी देने लगे।

वह अपने भाई के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आ रही थी, तभी रास्ते में रौनक खां, मंगल खां, सादाव, शाहिद खां और असलम ने उसके भाई आबिद, वारिस को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों के डर से परिजन घर से नहीं निकल पा रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed