{"_id":"688cada1be993e235406d623","slug":"a-woman-travelling-in-an-auto-stole-the-old-ladys-chain-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-149472-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ऑटो में सवार महिला ने उड़ाई वृद्धा की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ऑटो में सवार महिला ने उड़ाई वृद्धा की चेन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर धक्का लगने से ऑटो में बैठी एक महिला बुजुर्ग महिला पर गिरी और उसके गले में पड़ी सोने की चेन गायब कर दी। वह अपने साथ की अन्य महिलाओं के साथ वहां से चली गई। जानकारी होने पर उन महिलाओं की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित बुजुर्ग महिला के बेटे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि 21 जुलाई को मां नन्हीं देवी अपने भाई संतकुमार के साथ ऑटो से जेबीगंज से घर के लिए आ रहीं थीं। जीआईसी तिराहा पर ऑटो रुकने पर दो महिलाएं व दो युवती बैठीं। जब ऑटो रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचा तो धक्का लगने से एक महिला मां नन्हीं देवी के ऊपर गिरी और गले में पड़ी सोने की चेन निकाल ली।
इसके बाद दोनों महिलाएं व दोनों युवतियां ऑटो से उतरकर चली गईं। मां व मामा भी सवारी बदलने के लिए ऑटो से उतरे। इस बीच मां को चेन चोरी होने का आभास हुआ। उन महिलाओं की इधर-उधर काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जीआईसी तिराहा से रोडवेज बस स्टैंड तक के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए हैं। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम लगाई गई है। घटना का खुलासा किया जाएगा।
--
बदमाशों ने छीने 400 रुपये
पुवायां। ढाठा बांधे तीन बदमाशों ने पानी पूरी विक्रेता से चाकू तानकर 400 रुपये लूट लिए और भाग निकले।
झांसी निवासी आनंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह पानी पूरी बेचकर गंगसरा लौट रहा था। गांव उमरिया कल्यानपुर और गदिनिया के बीच बाइक से तीन लोग आए। तीनों ने चेहरे पर ढाठा बांध रखा था। बदमाशों ने उस पर चाकू तान दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर ठेले पर रखे 400 रुपये लूट लिए और भाग निकले। पुलिस ने मौका मुआयना कर आनंद से घटना की जानकारी ली, लेकिन शुक्रवार पूरे दिन मामले को दबाए रही। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि लूट के मामले की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। जांच की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद