{"_id":"695eb0be60a0d42bf107e9fa","slug":"a-woman-traveling-with-her-son-fell-off-a-motorcycle-and-her-legs-were-crushed-by-a-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-162392-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेटे के साथ जा रही महिला बाइक से गिरी, ट्रक से कुचल गए पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेटे के साथ जा रही महिला बाइक से गिरी, ट्रक से कुचल गए पैर
विज्ञापन
खुदागंज। निगोही मार्ग पर बुधवार को बेटे के साथ बाइक से जा रहीं इंदरपुर गांव के लियाकत की पत्नी सकीना अकबरी क्रय केंद्र से गन्ना लेकर निगोही चीनी मिल जा रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में बाइक पर बैठीं सकीना नीचे गिर गईं और ट्रक के पहिया उनके दोनों पैरों के ऊपर से निकल जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया। पीछे से आए एक अन्य ट्रक के चालक ने हादसे की वजह बने ट्रक को पीछे हटाकर पहिये में फंसे महिला के पैरों को निकाला। परिजन सकीना को लेकर पीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
--
गन्ना भरी ट्राॅली से टकराई कार, एक घायल
पुवायां। निगोही निवासी अनूप कठेरिया बुधवार को कार से खुटार गए थे। वापस घर जाते समय गांव नवाबपुर गंगा से आगे उनकी कार और गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली टकरा जाने से अनूप घायल हो गए। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अनूप को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। डॉक्टर ने अनूप की हालत में सुधार बताया है। ट्रैक्टर चालक से समझौता होने के कारण पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद