फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A woman and a man were arrested and 984 grams of opium was recovered.

Shahjahanpur News: एक महिला और पुरुष गिरफ्तार, 984 ग्राम अफीम बरामद

Thu, 02 Oct 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
A woman and a man were arrested and 984 grams of opium was recovered.
भमोरा। बरेली-बदायूं रोड पर बंद पड़े एक ईंट-भट्ठा के पास बुधवार को दिन में पुलिस ने एक महिला और पुरुष को 984 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि सूचना मिली कि ईंट-भट्ठा के पास एक महिला और पुरुष बैग में कुछ लिए किसी का इंतजार कर रहे थे। बुधवार दोपहर थाना अध्यक्ष ने उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह चौधरी, उप निरीक्षक अनुज कुमार सिंह को फोर्स के साथ भेजा, जिन्होंने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम अंजली देवी पत्नी स्वर्गीय संतोष कुमार निवासी कस्बा थाना माधो गहर जिला कटिहार बिहार व हाल निवासी केनी अलीगंज बताया है। युवक ने अपना नाम शराफत निवासी सिसैया बिनावर बताया है।

तलाशी में उनके पास से 984 ग्राम अफीम बरामद हुई। शराफत ने बताया के वह ईंट भट्ठे के पास ग्राहक को माल देने का इंतजार कर रहा था। महिला ने बताया कि वह ग्राहक तक पहुंचने के लिए आती जाती है। वे अफीम को दो लाख रुपये में झारखंड से खरीद कर लाए थे। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 लाख बताई गई है। कार्रवाई के बाद दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed