फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A villager who had gone to Bareilly with his female friend died under suspicious circumstances, and was accused of murder.

Shahjahanpur News: महिला मित्र के साथ बरेली गए ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 10:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
A villager who had gone to Bareilly with his female friend died under suspicious circumstances, and was accused of murder.
जगतपाल उर्फ नन्हे सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बंडा। महिला मित्र के साथ बरेली गए मोहल्ला सुनासिर नाथ निवासी 48 वर्षीय जगतपाल उर्फ नन्हे सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर लेकर आए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे कपिल ने बताया कि पिता जगतपाल की करीब 15 साल से कस्बे के एक मोहल्ले की महिला से दोस्ती थी। पिता अधिकतर महिला मित्र के साथ रहते थे। कभी-कभी घर पर मिलने के लिए आते थे। 26 सितंबर को महिला मित्र अपने भतीजे के दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर पिता को बरेली लेकर गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बरेली के ही एक गांव में रिश्तेदार के यहां गए। रविवार सुबह चार बजे उसके पास महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि तुम्हारे पापा छत से गिरकर घायल हो गए हैं। उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे हैं। फिर थोड़ी देर बाद दोबारा फोन कर कहा कि तुम्हारे पिता की मौत हो गई है। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ बरेली गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां देखा कि महिला मित्र अस्पताल के पास एक पेड़ के नीचे पिता का शव लिए बैठी थी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने आशंका जताई कि पिता की हत्या की गई है। वहीं, जगतपाल के शव को देख उनकी पत्नी नीरज देवी, पुत्र कपिल सिंह, अमित सिंह व पुत्री जूली देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया शव काे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed