फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A teenager who went to the buffalo to bathe in the pond drowned in water

तालाब में भैंस नहलाने गए किशोर की पानी में डूबकर मौत

Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to the buffalo to bathe in the pond drowned in water
निगोही। तालाब में भैंस नहलाने के दौरान एक किशोर की पानी में डूबकर मौत हो गई। मौके पर मौजूद किशोर की छोटे भाई ने घर जाकर बताया तो परिवार वालों को जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिवार वालों ने तालाब में उसकी खोजबीन की। एक घंटे बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ। निगोही थाना क्षेत्र के गांव उदारा निवासी बलवीर सिंह यादव के बेटे 15 वर्षीय रोहित और 13 साल का मोहित भैंस को तालाब में नहलाने ले गए थे। वहां पहुंचने पर मोहित तालाब के बाहर खड़ा रहा। रोहित दोनों भैंसों को तालाब के अंदर ले जाकर नहलाने लगा। तभी एक भैंस छूटकर गहरे पानी में चली गई। उसे रोकने के चक्कर में रोहित गहराई में चला गया, जिससे पानी में डूब गया। उसे डूबते देख तालाब किनारे खड़ा रोहित शोर मचाता हुआ दौड़कर घर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने हादसे के बारे में बताया तो परिवार वालों और ग्रामीण दौड़कर तालाब किनारे जा पहुंचे। कुछ लोगों ने तालाब के अंदर कूदकर किशोर को तलाशना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद बमुश्किल रोहित को बाहर निकाला जा सका। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची निगोही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed