फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A teenager who went to pick grass in Kant was kidnapped and strangled to death

Shahjahanpur News: कांट में घास लेने गई किशोरी की गला घोटकर हत्या

Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to pick grass in Kant was kidnapped and strangled to death
शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र के गांव बरुआ बुजुर्ग निवासी 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर गन्ने के खेत में उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार शाम पांच बजे खेत में पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे थे। वह अपनी दादी के साथ जानवरों के लिए घास लेने के लिए गई थी।
विज्ञापन

कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा दोपहर में अपनी दादी के साथ के पास गांव से 200 मीटर दूर स्थित खेत में घास लेने गई थी। दादी ने घास काटने के बाद गठरी घर पर रखकर आने के लिए भेजा था। किशोरी घर पर जाने के बाद वापस खेत की ओर चल दी, लेकिन दादी के पास नहीं पहुंची। करीब डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद भी किशोरी के वापस नहीं आने पर दादी घर पहुंची। किशोरी की मां ने तुरंत ही वापस खेत पर जाने की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की गई। शाम करीब पांच बजे बटाईदार मेवाराम के खेत में पिता ने किशोरी का शव पड़ा देखा। उसके गले में दुपट्टे का फंदा लगा था। दुपट्टे से कई गांठें भी लगीं थीं। हाथ भी पीछे से बंधे थे। किशोरी की हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एसपी एस. आनंद, एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर अमित चौरसिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। उन्होंने परिजनों से पूछताछ भी की। परिजनों ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया होगा और विरोध करने पर गला घोटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि किशोरी की गला घोंटकर हत्या की गई है। परिजन किसी से भी रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए एसओजी व थाने की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed