फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A teenager died of a heart attack while undergoing treatment by a quack in Roza.

Shahjahanpur News: रोजा में झोलाछाप के इलाज के दौरान हार्टअटैक से हुई थी किशोर की मौत

Tue, 15 Sep 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A teenager died of a heart attack while undergoing treatment by a quack in Roza.
रोजा। जपनापुर गांव के किशोर अमन की मुकरमपुर में झोलाछाप के इलाज के दौरान हार्टअटैक से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यही तथ्य सामने आने पर झोलाछाप ने पीएम रिपोर्ट समेत क्लीनिक के अन्य दस्तावेज सोमवार को सीएमओ कार्यालय में सौंप दिए। पुलिस स्तर से भी घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन

किशोर अमन के पिता संतोष ने थाने में तहरीर देकर झोलाछाप पर आरोप लगाया था कि गलत इंजेक्शन और दवा देने से उनके इकलौते बेटे की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप को नोटिस देकर तीन दिन में अपनी चिकित्सकीय डिग्री और क्लीनिक से संबंधित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के इसी नोटिस पर झोलाछाप ने सीएमओ कार्यालय जाकर किशोर की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्य पेश किए। अभी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी नहीं होने से झोलाछाप पर दोष तय होना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ने बताया कि झोलाछाप के साक्ष्यों और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि इस बारे में थाने से रिपोर्ट भेजी जा चुकी है और स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

--
शिक्षामित्र के अस्पताल संचालन पर सीएमओ ने तीन दिन में मांगा जवाब
जपनापुर गांव में शिक्षामित्र के क्लीनिक संचालन का तथ्य सामने आने के बाद बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने भी बीईओ मुख्यालय और बीईओ पुवायां को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने शिक्षामित्र के तैनाती के अभिलेखों का सत्यापन करने, शैक्षिक व प्रशिक्षण संबंधी योग्यता, उनके शिक्षण कार्य की गुणवत्ता समेत कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed