फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A team from the health department tested the children suffering from fever.

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार पीड़ित बच्चों का परीक्षण किया

Sun, 28 Dec 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
A team from the health department tested the children suffering from fever.
खुटार। गांव हरिहरपुर में कई बच्चों को बुखार आने के साथ ही शरीर पर दाने निकलने के मामले का सीएमओ ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव सक्सेना के नेतृत्व में टीम ने दूसरे दिन भी गांव हरिहरपुर पहुंचकर बुखार और शरीर पर दानों से पीड़ित बच्चों की जांच की।
विज्ञापन

गांव में कई बच्चों को बुखार व शरीर पर दाने निकल आए थे। 26 दिसंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद डॉ. संदीप शुक्ला, डॉ. निखिल, डॉ. पूजा राज, कीर्ति, अंकित कुमार और डॉ. जीनत की टीम ने गांव पहुंचकर बच्चों के रोग के बारे में जानकारी कर दवाएं दी थीं। इसमें कुल 40 बच्चों की जांच की गई थी।
विज्ञापन

डॉ. संदीप शुक्ला ने बताया कि कुछ बच्चों में स्मॉल पॉक्स जैसे लक्षण थे, लेकिन अब बच्चे ठीक हो चुके हैं। कोई भी नया रोगी सामने नहीं आया है। आसपास के किसी गांव से भी बच्चों को बुखार आने और दाने निकलने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बच्चों को देखा। गांव के लोगों ने बताया कि टीम ने जांच की है। अब बीमार बच्चों को दवा मिलने के बाद लाभ है। टीम ने एहतियात के तौर पर बच्चों को दवा दी।

--
सूचना आने के बाद टीम को गांव भेजा गया था। पीड़ितों को क्वारंटीन कर दिया गया। उन्हें दवा देकर सुरक्षा के उपचार भी बताए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को ऐसे लोगों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
- डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed