फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A self-assessment was conducted in the council schools by holding meetings with parents.

Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलाें में अभिभावकों की बैठक कर स्वगणना की गई

Sat, 16 May 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A self-assessment was conducted in the council schools by holding meetings with parents.
अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल तेरा में अ​भिभावकों को स्वगणना की जानकारी देते प्रधानाध्यापक सरत
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में अभिभावकों की बैठक कर स्वगणना की गई। इस बीच अभिभावकों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद के उच्च प्राथमिक स्कूल दहेना में अभिभावक बैठक में बीएसए दिव्या गुप्ता व बीईओ शाहीन अंसारी ने स्वगणना के महत्व के बारे में बताया।
अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल तेरा में प्रधानाध्यापक सरताज अली ने अभिभावकों को घर बैठे स्वगणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझाई। सहायक अध्यापक दीपा पूनिया भी मौजूद रहीं।
निगोही के प्राथमिक विद्यालय ईशापुर में बीईओ रमेश पंकज ने बताया कि 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इसके लिए नागरिकों को अपनी एसई आईडी तैयार रखनी होगी। संविलयन विद्यालय पतराजपुर में शिक्षकों ने ग्रामवासियों का स्वगणना कार्य संपन्न कराया। ----------------
विज्ञापन

पुलिस लाइन और मेडिकल कॉलेज में स्वगणना के लिए किया प्रेरित



शाहजहांपुर। जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्यक्रम शुक्रवार को पं. राम प्रसाद बिस्मिल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर जनपद पूरे उत्तर प्रदेश में स्वगणना के मामले में चौथे स्थान पर है। कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार उपस्थित रहे। चिकित्सा महाविद्यालय में वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को स्वगणना के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। उनकी डिजिटल स्वगणना भी करवाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed