फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A section of the bridge was raised by half a meter.

Shahjahanpur News: पुल का एक हिस्सा आधा मीटर उठाया गया

Thu, 07 May 2026 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
A section of the bridge was raised by half a meter.
ककरा न्यू सिटी ​स्थित गर्रा नदी के पुल का ऊपर उठाया गया स्लेब। संवाद
शाहजहांपुर। बाढ़ से बचाव के लिए न्यू सिटी ककरा क्षेत्र में गर्रा नदी को 80 सेमी ऊंचा करने का काम तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के मुताबिक, जून के अंतिम सप्ताह में काम पूरा कर लिया जाएगा। पुल का एक तरफ का हिस्सा आधा मीटर से अधिक उठाया जा चुका है।
विज्ञापन

न्यू ककरा सिटी में गर्रा नदी पर वर्ष 2021 में 181.13 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया गया था। 16 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2024 और 2025 में आई बाढ़ में गर्रा नदी का पानी पुल से टकराकर आसपास के सरकारी भवनों और कॉलोनियों में घुस गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ था। बाढ़ के समाप्त होने के बाद पुल की तकनीकी जांच कराई गई। इसमें काफी कमियां पाई गईं थी। इसके बाद पुल को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। इसमें पुल को 80 सेमी ऊंचा किया जाना था। इसके लिए शासन की ओर से पुल को ऊंचा करने के लिए चार करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल को ऊंचा करने का ठेका वाराणसी की एक एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी ने नगर निगम के हिस्से को जैकों की मदद से आधा मीटर से ऊपर उठा दिया है। पुलिस को ऊंचा करने के लिए काफी भारी भरकम जैक लगाए गए हैं।

-----
गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने का काम काफी तेजी से चल रहा है। नगर निगम की ओर का हिस्सा उठा दिया गया है। इसके बाद बीच का हिस्सा जैकों की मदद से उठाया जाएगा। बाद में दूसरे छोर को उठाया जाएगा।
- बिजेंद्र मौर्य, परियोजना निदेशक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed