{"_id":"66e08dd05395643299bb9a1fe2503989","slug":"a-rich-skipping-college-received-a-dozen-teacher-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबी रिच कॉलेज में अनुपस्थित मिले एक दर्जन शिक्षक-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबी रिच कॉलेज में अनुपस्थित मिले एक दर्जन शिक्षक-कर्मचारी
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने शुक्रवार को एबी रिच इंटर कॉलेज (मिशन स्कूल) का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीआईओएस को दस शिक्षक और दो शिक्षणेत्तर कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोकते हुए प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीआईओएस ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब साढ़े नौ बजे एबी रिच कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां की शिक्षा व्यवस्था चौपट है। निरीक्षण के समय दस शिक्षक अनुपस्थित थे और दो शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी गायब थे। इससे पहले भी निरीक्षण में इसी तरह की हालत मिली थी। तब प्रधानाचार्य को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन कॉलेज में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।
डीआईओएस ने बताया कि जब उन्होंने शुक्रवार को फिर निरीक्षण किया तो वह हैरान रह गए। दो-चार नहीं, बल्कि दस शिक्षक अनुपस्थित होना घोर अनुशासनहीनता है। इससे छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने सभी गैर हाजिर शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन फिलहाल रोक दिया है और प्रधानाचार्य एमरसन लाल से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ चुकी हैं, लिहाजा सभी शिक्षक नियमित रूप से स्कूल पहुंचकर कोर्स पूरा कराएं और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करें। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ कोई रियायत नहीं की जाएगी।
000
प्रधानाचार्यों का लीडरशिप प्रशिक्षण आज
डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे से होने वाले नेतृत्व क्षमता प्रशिक्षण में प्रत्येक दशा में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, यदि इस महत्वपूर्ण कार्य में कोई प्रधानाचार्य शामिल नहीं होता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह प्रशिक्षण इस्लामिया कॉलेज में होना है। उन्होंने बताया कि बरेली में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई प्रधानाचार्य नहीं पहुंच सके थे, इसलिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर इस्लामियां कॉलेज में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जिन प्रधानाचार्यों ने लीडरशिप का प्रशिक्षण नहीं लिया है, वह प्रत्येक दशा में प्रतिभाग करें।