{"_id":"67eecafb1b8c0f62350d66aa","slug":"a-report-will-be-filed-against-those-who-buy-wheat-at-a-price-lower-than-the-support-price-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-140921-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समर्थन मूल्य से कम भाव पर गेहूं खरीदने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समर्थन मूल्य से कम भाव पर गेहूं खरीदने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
तिलहर मंडी में निरीक्षण करते संभागीय खाद्य नियंत्रक माणिक नंदन ए। संवाद
रोजा/तिलहर। संभागीय खाद्य नियंत्रक बरेली माणिकनंदन ए. ने बृहस्पतिवार को तिलहर और रोजा मंडी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्रों का जायजा लिया। किसानों से बातचीत करके क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने समर्थन मूल्य से कम गेहूं खरीदने वाले लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे संभागीय खाद्य नियंत्रक तिलहर स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति पहुंचे। सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां गेहूं की कम खरीद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय को सरकारी गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक करने और प्रतिदिन मंडी गेट पर गेहूं की नीलामी बोली लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मंडी में गेहूं लेकर आए किसानों से बात की। बताया कि केंद्र पर गेहूं बेचने के 24 घंटे के अंदर भुगतान किसान के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने आढ़तियों से कहा कि कोई भी सरकारी मूल्य से कम भाव पर गेहूं खरीदते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद वह रोजा मंडी समिति पहुंचे। किसानों से बात की।
विज्ञापन
किसानों को नहीं होनी चाहिए परेशानी
संभागीय खाद्य नियंत्रक ने कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान को अगर खुले बाजार में भाव ज्यादा मिलते हैं तो वे वहां भी बिक्री कर सकते हैं। उन्होंने रोजा मंडी के व्यापारियों से वार्ता करते हुए सहयोग करने व आपसी सामंजस्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कैंटीन का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों को शुद्ध और सस्ता भोजन मिला चाहिए। गर्मी में पंखे और ठंडे पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान संभागीय क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक सचिन कुमार, मंडी सचिव विक्रम वाजपेयी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर आदि मौजूद रहे।