फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report was filed against 15-20 unidentified persons, including the SP leader and the school director.

Shahjahanpur News: सपा नेता और स्कूल संचालक समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 07:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against 15-20 unidentified persons, including the SP leader and the school director.
अल्हागंज में उपकेंद्र पर सपा नेता व जेई में होती नोकझोंक। स्रोत: वीडियो ग्रेब
अल्हागंज। हुल्लापुर के एक स्कूल की बिजली काटे जाने को लेकर हुए विवाद में विद्युत निगम के अवर अभियंता जगदीश प्रसाद ने शनिवार को सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी और स्कूल संचालक राजेश्वर सिंह यादव के अलावा 15-20 अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपीएस शिक्षा निकेतन विद्यालय का बकाया बिल जमा न होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इस पर स्कूल संचालक ने सपा नेता को बिजली बिल बकाया और मीटर खराब होने की जानकारी दी। स्कूल संचालक का आरोप है कि कर्मचारियों ने पहले मीटर बदलने के नाम पर पांच हजार रुपये वसूल किए और अब बिल जमा करने के लिए 30 हजार रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर स्कूल संचालक के साथ सपा नेता उपकेंद्र पहुंचे। दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान तीखी नोकझोंक हो गई। मामला उस वक्त ज्यादा गरमा गया, जब कर्मचारियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसमें सपा नेता मोबाइल बंद करने की बात कहने के साथ रिश्वतखोरी के आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं। थाने पहुंचे जेई ने पुलिस को वायरल वीडियो दिखाया और सपा नेता समेत स्कूल संचालक पर अभद्रता, हाथापाई और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि जेई ने तहरीर के साथ उपकेंद्र पर हुए विवाद की वीडियो सीडी भी उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इधर, विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह ने भी जेई जगदीश सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसमें रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। उनका आरोप है कि उन्होंने जब इन्कार किया तो केबल उतारकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई।
--
सत्ता के दबाव में उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संघर्ष करने वाली सपा के लोग झूठी रिपोर्ट से नहीं डरते हैं।
-रामवीर सिंह सोमवंशी, सपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed