{"_id":"68e109cd81fdc4ddd40a946d","slug":"a-report-of-kidnapping-and-murder-has-been-filed-in-the-case-of-the-death-of-the-former-head-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154258-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्व प्रधान की मौत के मामले में अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्व प्रधान की मौत के मामले में अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
तिलहर थाना में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार से वार्ता करते अधिवक्ता। संवाद
चार दिन पहले लापता वीरेंद्र सिंह का नाले में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। जैतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवनगर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह यादव की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया। चार दिन पहले घर से लापता हुए वीरेंद्र का शव शुक्रवार को नाले में मिला था। शनिवार को उनके अधिवक्ता पुत्र सत्यवीर सिंह यादव ने तमाम वकीलों के साथ थाने जाकर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों के खिलाफ पिता के अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
वीरेंद्र सिंह यादव तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक, 29 सितंबर की रात पूर्व प्रधान खाना खाने के बाद घर पर सो गए, लेकिन देर रात करीब ढाई बजे उनके पुत्र सत्यवीर की आंख खुली तो पिता को घर पर नहीं थे।
परिजनों ने उनकी रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को उनका शव नगर के बाहरी इलाके में चीनी मिल के तौल कांटा के पास बह रहे नाले में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। शनिवार को पूर्व प्रधान के पुत्र ने थाने में तहरीर देकर पड़ोस के रामदुलारे शर्मा और उनके बेटों सुमित, विनय और विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस बताया कि आरोपी उनके मकान के सामने सड़क पर जनरेटर और अन्य सामान रखते हैं। इस बाबत वह और उसके पिता कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर चुके थे। इसी खुन्नस में आरोपियों ने उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। सत्यवीर का कहना है कि इसी रंजिश में उनके पिता को अपहृत करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई।
सत्यवीर ने थाने में साफ कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने तक वह पिता का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस दौरान संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, वीरेश सिंह, अमित शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, राजवीर, अक्षय यादव, कासिम खां, तफसील हसन आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में वीरेंद्र की मौत का कारण डूबना बताया गया है, लेकिन उनके पुत्र की तहरीर के आधार पर रामदुलारे शर्मा और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच और विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।