{"_id":"693718e927390f7a0b052fe2","slug":"a-report-of-assault-and-robbery-has-been-filed-against-several-people-including-the-daughter-in-law-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-159797-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुत्रवधू सहित कई लोगों पर दर्ज कराई मारपीट और लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुत्रवधू सहित कई लोगों पर दर्ज कराई मारपीट और लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव उदारा निवासी संतोष कुमार ने कोर्ट के आदेश पर पुत्रवधू और उसके मायके वालों पर मारपीट, लूट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने पुत्र सुनील कुमार की शादी 18 अप्रैल 2024 को लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव मऊ खालसा निवासी शेर सिंह की पुत्री प्रतिज्ञा देवी से की थी। शादी के बाद पुत्रवधू दो बार उनके घर आई, लेकिन पुत्रवधू और पुत्र के संबंध खराब हो गए। 10 नवंबर 2025 को पुत्रवधू प्रतिज्ञा, उसकी मां गीता देवी, पुत्रवधू के मायके के अभिषेक, अनिल सिंह, सीमा, प्रियंका और अज्ञात लोग उनके घर आकर दहेज वापस करने की मांग करने लगे। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की कोशिश की। आरोपी घर के अंदर घुस आए और उनका मोबाइल छीन लिया।
आरोपियों ने उनको पीटा, तो शोर सुनकर बचाने आई पत्नी पुष्पा देवी, बहन गुड्डी देवी को शेर सिंह ने हमलाकर घायल कर दिया। मौका पाकर पुत्रवधू प्रतिज्ञा, गीता, अभिषेक कमरे में घुस गए और पत्नी पुष्पा देवी की सोने की झुमकी, लर और दो हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की भी थी।
विज्ञापन
शोर सुनकर संतोष के भाई श्याम कुमार, दिनेश कुमार और गांव के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। उन्होंने यूपी-112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई और थाने पर भी तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों ने भी सुनवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।