{"_id":"69654c84549332064807d600","slug":"a-report-has-been-filed-against-several-people-including-the-daughter-in-law-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-162787-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुत्रवधू समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुत्रवधू समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
पुवायां। गांव लखनापुर निवासी पप्पू की पत्नी मीरा देवी ने कोर्ट के आदेश पर पुत्रवधू समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मीरा देवी के अनुसार, उनके पुत्र सरजीत की शादी पीलीभीत के थाना दिउरिया के गांव भगौतीपुर निवासी मैकूलाल की पुत्र प्रियांशी के साथ हुई थी। शादी के बाद पुत्र और पुत्रवधू में विवाद होने पर दोनों अलग रहने लगे। 24 नवंबर को बहू प्रियांशी, बहू की मां राजवती, बिलसंडा के गांव महोलिया निवासी लंकेश, पप्पू, नन्हेलाल, पुवायां के गांव गुधनी की आरती देवी, नीलेश उनके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पति पप्पू और पुत्र सतीश बचाने आए तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया।
आरोप लगाया कि नीलेश ने उनके पति के जेब में रखे दो हजार रुपये निकाल लिए और प्रियांशी, राजवती ने सोने की लर छीन ली। शोर सुनकर गांव के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उन्होंने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों ने भी सुनवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद