फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against 15 people, including the Pradhan's husband, for attacking relatives of the murder accused.

Shahjahanpur News: हत्यारोपियों के रिश्तेदारों पर हमला करने में प्रधान के पति समेत 15 पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against 15 people, including the Pradhan's husband, for attacking relatives of the murder accused.
कांट के साफ्तयारा गांव में भ्रमण करती पुलिस। संवाद
कांट (शाहजहांपुर)। जानवर लेने आए हत्यारोपियों के रिश्तेदारों को शनिवार रात पुलिस के सामने गन्ने के खेत में घेरकर पीटने के मामले में पुलिस ने प्रधान के पति समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। चर्चा है कि दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस गांव में भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन


पांच साल पूर्व साफ्तयारा गांव निवासी ओमकार गांव की रहने वाली एक दूसरे समुदाय की युवती को ले गया था। पुलिस ने युवती को तलाश कर ओमकार को जेल भेज दिया था। कुछ माह बाद ओमकार जेल से छूटकर आ गया। 19 अक्तूबर को पुरानी रंजिश के चलते ओमकार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक की मां जोगवती की ओर से गांव के रिजवान, कदीर अली, शफीक और जाबिर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

वहीं, आरोपियों के घरवाले व रिश्तेदार अपने घरों पर ताला डाल गांव छोड़कर भाग गए। मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में दोनों पक्षों के मकान के बाहर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। शनिवार की शाम हत्यारोपियों के रिश्तेदार थाना सदर बाजार के मोहल्ला मामूड़ी निवासी अनीस, मोहल्ला बारादरी निवासी जावेद, लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी मेराज, निगोही के जठीयूरी गांव निवासी इशाक व पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा क्षेत्र के घुंघचाई निवासी हशमत अली दो दरोगा व छह सिपाहियों के साथ रमजान के घर में बंद पशुओं को निकालने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी इस बात की भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों के सभी रिश्तेदारों को पुलिस के सामने दौड़ाकर खेतों में लाठी-डंडों से पीट दिया। धमकी दी कि कोई भी मददगार गांव आया तो जान से मार देंगे। इसके बाद थाने से बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने हालात शांत किए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भिजवाया। इस मामले में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी अनीस की ओर से पुलिस ने प्रधान के पति राज कुमार, राम मूर्ति, सोनपाल, सुनील, रंजीत व गांव के आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

--
50 मीटर की दूरी पर है एक-दूसरे का घर
जानलेवा हमले के बाद गांव में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। दोनों पक्षों का घर 50 मीटर की दूरी पर है। एक पक्ष के घर पर ताला पड़ा हुआ है। जब भी पुलिस पहुंचती है तो लोग अपने घरों के अंदर घुस जाते हैं। गांव में घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने बच्चों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। गांव में दूसरे पक्ष के 10-12 मकान हैं। इस वजह से वे लोग दहशत में हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हैं। दबिश दी जा रही हैं। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed