{"_id":"6761d71eb2bdd55e8d0e0ed6","slug":"a-pickpocket-took-away-a-bag-containing-39-thousand-rupees-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-133703-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 39 हजार रुपये रखे थैले को ले गया उचक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 39 हजार रुपये रखे थैले को ले गया उचक्का
Wed, 18 Dec 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। बाइक पर टंगे थैले को एक उचक्का निकाल ले गया। थैले में 39,300 रुपये और कुछ घरेलू सामान रखा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जेबा निवासी अनुभव वाजपेयी ने बताया कि गांव में उनकी किराने की दुकान है। मंगलवार की शाम वह बाइक से दुकान का सामान खरीदने पुवायां आए थे। कुछ सामान खरीदने के बाद उन्होंने बाकी बचे रुपये और खरीदा गया सामान थैले में रखकर बाइक में टांग लिया। एक मॉल के बाहर बाइक खड़ी कर वह कुछ सामान लेने चले गए। लौटने पर बाइक में टंगा थैला नदारद था।
मॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे, जिसमें दो युवक बाइक से मॉल के बाहर आए। एक युवक बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा और दूसरा बाइक में टंगा थैला उतारकर ले गया। इसके बाद दोनों उचक्के बाइक से भाग निकले। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि थैला चोरी करने वाले दो युवकों पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।