फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A panel malfunctioned due to a flush over at the Govindganj substation, disrupting power supply.

Shahjahanpur News: गोविंदगंज उपकेंद्र में फ्लश ओवर होने से पैनल में खराबी, बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 03 Jun 2026 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A panel malfunctioned due to a flush over at the Govindganj substation, disrupting power supply.
शाहजहांपुर। शहर के गोविंदगंज उपकेंद्र में फ्लशओवर होने से पैनल में खराबी आने से पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। कार्य को कराने के लिए नए उपकरण नहीं मिलने पर वैकल्पिक पैनल लगाकर आपूर्ति को बहाल किया गया। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में अब भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपकेंद्र में फ्लश ओवर होने से धुआं उठने के साथ ही पैनल में चिंगारी उठने लगी। एसएसओ ने तुरंत ही सारे फीडर बंद कर दिए और जेई अंकित तिवारी को सूचना दी। फॉल्ट के चलते डीएम कंपाउंड, गोविंदगंज, टाउन हॉल समेत सारे फीडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। दूसरी ओर इंजीनियरों की टीम ने कार्य को शुरू किया। नया पैनल नहीं मिलने के कारण वैकल्पिक पैनल से करीब एक घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। दूसरी ओर अब्दुल्लागंज उपकेंद्र का केरूगंज फीडर भी दोपहर में तीन बजे फॉल्ट की चपेट में आ गया। बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चककन्हऊ गांव में आठ दिन से बिजली ठप
सिंधौली के गांव चककन्हऊ गांव में आठ दिन से बिजली नहीं आ रही है। बिजली नहीं आने से पूरे गांव में बिजली से चालित उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो रहे हैं। उन्हें दूसरे गांव में मोबाइल चार्ज करने जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसई से आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। अकर्रारसूलपुर गांव में कई दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। जैतीपुर के बंडिया कलां गांव में फॉल्ट के चलते बिजली गुल है।

---
आज तीन घंटे बंद रहेगी बिजली

शाहजहांपुर। रोजा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत रेलवे फीडर बाइफरकेशन के बाद बनी नई लाइन को ऊर्जीकृत करने व इंडस्ट्रियल फीडर की विद्युत आपूर्ति बेहतर करने के लिए फीडर को इनकमिंग संख्या नंबर दो से जोड़ा जाएगा। जेई अजय यादव ने बताया कि कार्य के लिए उपकेंद्र पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed