{"_id":"68dffeccf84188045a013108","slug":"a-mother-and-daughter-who-were-on-their-way-to-visit-the-khatu-shyam-temple-were-crushed-to-death-by-a-dumper-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154209-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहीं मां और बेटी की डंपर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहीं मां और बेटी की डंपर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
स्वाति गुप्ता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पति के दोस्त के साथ बाइक से खाटू श्याम मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहीं स्वाति गुप्ता (40 वर्ष) और उनकी बेटी आरना (10 वर्ष) की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। कपड़े फंसने से महिला का शव करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। वहीं, भीड़ को आता देख चालक डंपर छोड़कर भागा, लेकिन लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज निवासी हिमांशु गुप्ता रुई-बत्ती का कारोबार करते हैं। शुक्रवार दोपहर एकादशी पर हिमांशु की पत्नी स्वाति गुप्ता और उनकी बेटी आरना बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहीं थीं। इस बीच हिमांशु का दोस्त मोहल्ला रोशनगंज निवासी प्रदीप उनके घर पहुंचा।
उसने बताया कि वह पेमेंट लेने के लिए बरेली मोड़ की ओर जा रहा है। स्वाति गुप्ता और आरना उसके साथ बाइक से खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए चल दीं। मंदिर के पास पहुंचते ही कांट की ओर जा रहे डंपर की पीछे से टक्कर लगने से बाइक पर बैठीं स्वाति व उनकी बेटी सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
डंपर के पहिये के नीचे आने से कुचलकर मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्वाति का शव डंपर में फंसकर करीब 20 मीटर सड़क पर घिसटता चला गया। पीछे से भीड़ को आता देख चालक डंपर छोड़कर भागा, लेकिन लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
इस बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे छुड़ाया। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने प्रदीप से फोन नंबर लेकर महिला के परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे हिमांशु पत्नी और बेटी का शव को देख बिलख पड़े। साथ में आए लोगों ने उन्हें संभाला। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। देर रात हिमांशु की ओर से इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
--
होमगार्ड के खिलाफ जताई नाराजगी
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने सबसे पहले वीडियो बना रही भीड़ को हटाया। इसके बाद इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सड़क पर बिखरे पड़े मां-बेटी के क्षत-विक्षत शवों को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिसकर्मियों ने पानी डलवाकर खून को धुलवाया और वहां पर राख डलवा दी। वहां पर मौजूद लोगों ने होमगार्ड के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि हादसे के बाद होमगार्ड पास नहीं आया और दूर ही खड़ा रहा। जनता ने दौड़कर चालक को पकड़ा।
--
करवाचौथ से सात दिन पहले छूटा पत्नी का साथ...बिखर गया परिवार
पति की दीर्घायु के लिए स्वाति करवाचौथ की तैयारियों में जुटी हुईं थी। बाजार जाकर खरीदारी कर रहीं थी। हिमांशु कारोबार के चलते व्यस्त थे, इसलिए पत्नी और बेटी के साथ मंदिर नहीं जा सके। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। करवाचौथ से सात दिन पूर्व पत्नी की मौत और बेटी को यादकर हिमांशु बेसुध हो गए।
--
कक्षा चार में पढ़ती थी आरना
परिजनों ने बताया कि हिमांशु के एक बेटा और एक बेटी है। आरना गुप्ता एसएसएमवी में कक्षा चार में पढ़ रही थी। बेटा वेदांत इसी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। मां व बहन की मौत से वेदांत भी बिलख पड़ा। परिजनों ने बताया कि हिमांशु का भाई लखनऊ में इंजीनियर है। सूचना पर घर के लिए चल दिया है।
--
सड़क पर खड़े वाहन बन रहे हादसे की वजह...नहीं लग रही लगाम
बरेली मोड़ पर वाहनों का जमावड़ा हादसे की वजह बनता रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बाइक सवार और डंपर चालक एक ही दिशा में जा रहे थे। खाटू श्याम मंदिर के पास सड़क पर खड़े ऑटो के कारण चालक ने बाइक धीमी की। इस बीच पीछे चल रहे डंपर की साइड लगने से महिला और उसकी बेटी पहिये के नीचे आ गईं और दोनों की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अचानक वाहन रोकने की वजह से आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर लगाम नहीं लगाई जा रही।