{"_id":"67801e89ac80e364b6007017","slug":"a-man-put-a-lock-on-his-wifes-head-for-not-having-unnatural-sex-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-135293-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अप्राकृतिक संबंध न बनाने पर पत्नी के सिर पर मारा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अप्राकृतिक संबंध न बनाने पर पत्नी के सिर पर मारा ताला
Fri, 10 Jan 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अप्राकृतिक संबंध बनाने से इन्कार करने पर पति ने पति की पिटाई कर दी। सिर पर ताला मारकर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि पति ने गला दबाकर उसको जान से मारने की कोशिश की। एसपी के आदेश पर चौक कोतवाली पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला की चार वर्ष पहले शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि पति आए दिन अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता था। महिला का आरोप है कि पांच जनवरी की रात में पति ने फिर से अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की।
विरोध करने पर पति ने मारपीट की और सिर पर ताला मारकर घायल कर दिया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।