{"_id":"69add8863951f9d0ce01a9b3","slug":"a-man-and-his-friend-were-attacked-inside-their-house-an-fir-was-lodged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167410-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर में घुसकर युवक और उसके दोस्त पर किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर में घुसकर युवक और उसके दोस्त पर किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
रोजा। आईटीआई कॉलोनी में बुधवार को दोपहर कुछ लोगों ने रंजिशन रवि प्रकाश गंगवार के घर में घुसकर उनसे और वहां मौजूद उनके दोस्त आरिफ से गाली-गलौज की।
रवि प्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर में दोस्त आरिफ के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी मनोज गुप्ता और सोनू जबरन घर में घुस आए और आरिफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों रामसिंह, रजनीश, गोविंद गुप्ता और राजू मिस्त्री को फोन करके बुला लिया।
बाद में सभी आरोपियों ने आरिफ को घर से बाहर घसीट लिया और लाठी-डंडों से पीटने के साथ सिर पर धारदार हथियार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पर उन्हें भी चोटें आई हैं। पूरी घटना का पास के अन्य युवक ने वीडियो बना लिया, जिसे साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपा गया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच सीओ सदर करेंगे। संंवाद