फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A leopard attacked farmers who were peeling sugarcane; they managed to escape and save their lives.

Shahjahanpur News: गन्ना छील रहे किसानों पर तेंदुआ झपटा, भागकर बचाई जान

Wed, 24 Dec 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A leopard attacked farmers who were peeling sugarcane; they managed to escape and save their lives.
खुटार। गांव प्रतापपुर में गन्ना छीलते समय अरुण कुमार और मोहित सिंह पर एक तेंदुए ने छलांग लगा दी। दोनों किसी तरह से बच गए और शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। वनकर्मियों ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव प्रतापपुर निवासी बालकराम के खेत में गन्ने की छिलाई हो रही थी। इस बीच गन्ने से निकले तेंदुए ने दहाड़ मारते हुए अरुण और मोहित की ओर छलांग लगा दी। तेंदुआ देख गन्ना छील रहे अन्य लोगों ने शोर मचा दिया और अरुण, मोहित भी भाग निकले। इसके बाद तेंदुआ फिर से खेत में चला गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के तमाम किसान और श्रमिक भी मौके पर पहुंचे और शोर शराबा किया, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। गांव के लोग लगभग एक घंटे तक मौके पर शोरशराबा करते रहे।
विज्ञापन

वन दरोगा रोहित पांडे ने बताया कि तेंदुआ होने की सूचना पर जांच की गई है। किसानों और श्रमिकों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। गन्ने के खेत और आसपास कांबिंग भी की गई है, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांव प्रतापपुर के प्रधान ने गन्ने के खेत में तेंदुआ होने की सूचना दी थी। टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। किसानों को जागरूक किया गया है। जंगल पास होने के कारण वन्य पशु खेतों की ओर आ जाते हैं।

- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed