{"_id":"66a7927dcd14221cfb0190d7","slug":"a-kanwariya-from-lakhimpur-died-due-to-snake-bite-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-123813-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांप के डसने से लखीमपुर के कांवड़िये ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांप के डसने से लखीमपुर के कांवड़िये ने दम तोड़ा
विज्ञापन
शोभित मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कांवड़ लेकर जाते समय लखीमपुर के थाना मैगलगंज के आत्मानगर निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के 22 वर्षीय पुत्र शोभित मिश्रा के आराम करने के दौरान कान में सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में मोहम्मदी सीएचसी से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
लखनऊ के एक होटल में काम करने वाला शोभित मिश्रा अपने साथी अशोक पाल, दिवाकर और सचिन पाल के साथ शनिवार को कांवड़ लेकर निकला था। सभी ढाईघाट से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ की ओर रवाना हुए। रविवार की रात करीब एक बजे थकान होने पर मोहम्मदी के गोमतीपुर मोड़ के पास आराम करने के लिए सड़क किनारे घास में लेट गए।
रात करीब तीन बजे सांप ने शोभित के कान में डस लिया। इस पर उसने झपट्टा मारकर पकड़ने के बाद सांप को फेंक दिया। उसके साथियों ने तुरंत ही डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। उसे मोहम्मदी सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सुबह सात बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो साल पहले शोभित की शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी तनु मिश्रा, मां गीता देवी, भाई रत्नेश मिश्रा और छह माह की बच्ची को छोड़ गया। परिजन के अनुसार, वह पहली बार कांवड़ लेकर जा रहा था। उसकी मौत से परिजन के आंसू नहीं थम रहे हैं।