{"_id":"696929ed7fb73cce190d27a2","slug":"a-jeweler-has-been-arrested-on-charges-of-buying-stolen-jewelry-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163095-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में सराफा व्यापारी को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में सराफा व्यापारी को उठाया
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। लखनऊ के मलिहाबाद थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात निगोही में दबिश देकर चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में एक सराफा व्यापारी को हिरासत में ले लिया। व्यापारी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
पिछले साल 21 दिसंबर की रात लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में सराफा व्यापारी फजल अली की दुकान का शटर काटकर चोरी हुई थी। चोरों ने दुकान से 30 किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी किया था। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई थी। मलिहाबाद पुलिस ने सराफा व्यापारी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की जांच में निगोही के एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद सर्विलांस की मदद से मिली लोकेशन के आधार पर मलिहाबाद थाना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व राजस्थान से निगोही के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में निगोही कस्बे के एक सराफा व्यापारी का नाम बताया।
विज्ञापन
कहा कि उसने 11 किलो चांदी साठ हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से व्यापारी को बेची है। इसी के सिलसिले में बृहस्पतिवार की रात मलिहाबाद थाना पुलिस ने निगोही में दबिश दी। व्यापारी को हिरासत में लेकर थाने लाई। मलिहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए सराफा व्यापारी से पूछताछ की जा रही है।