फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A glimpse of Ramji Get the Grand City

रामजी की एक झलक पाने को उमड़ा शहर

Sat, 24 Oct 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
 A glimpse of Ramji Get the Grand City
नगर रामलीला में अंतिम दिन श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और करीब दो दर्जन आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण हाथी, घोड़े और ऊंट रहे, जिन्हें देखकर बच्चे बहुत रोमांचित हुए। राजगद्दी शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के संरक्षक विधायक सुरेश खन्ना, अध्यक्ष निर्भय चंद्र सेठ, सचिव नरेंद्र गुरु, उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव समेत अन्य सदस्यों ने श्रीराम दरबार का रथ खींचकर किया। इसके साथ ही रामजी की सवारी नगर भ्रमण पर निकल पड़ी। सुबह लगभग सात बजे चौक चौराहा पर श्रीराम-भरत मिलाप होगा।
विज्ञापन

राजगद्दी शोभायात्रा देर रात खिरनीबाग रामलीला मैदान से शुरू हुई। सबसे आगे श्री गणेश जी महाराज और उनके पीछे घोड़ा बग्गियों, चौपहिया वाहनों और ट्रैक्टर ट्रालियों पर आकर्षक झांकियां चल रही हैं। मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली, कृष्ण-अर्जुन, अर्धनारीश्वर, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा-रुक्मणी, हनुमानजी, महर्षि वाल्मीकि, भगवान परशुराम, लवकुश संग गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र, केवट संग राम-लखन समेत कई अन्य झांकियां लोगों का मन मोह रही हैं। राजगद्दी शोभायात्रा देखने के लिए नगरवासी उमड़ रहे हैं। सुदूर ग्रामीण अंचलों से भी हजारों महिलाएं-पुरुष बच्चों को साथ लेकर राजगद्दी शोभायात्रा देखने या यूं कहें कि चौदह साल बाद अपने प्रभु राम के दर्शन के लिए शहर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

जगमग रोशनी के बीच झांकियां, हाथी, घोड़े और ऊंट चल रहे हैं। डीजे और बैंडबाजों पर धार्मिक धुनें बज रही हैं। जगह-जगह प्रभु राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता और वीर हनुमान की आरती उतार कर लोग प्रसाद अर्पित कर रहे हैं, देव स्वरूपों को भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया जा रहा है। मुख्य मार्ग के दोनों ओर जबरदस्त भीड़ जुटी हुई है। दुकानों के चबूतरों, छतों, गलियों, चौराहों पर महिलाएं, बच्चे शोभायात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूरे शहर में मेला लगा हुआ है। राजगद्दी शोभायात्रा के साथ भी मेला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था में विनोद अग्रवाल, राममोहन वर्मा, मनोज खन्ना, नीरज वाजपेयी, अरुण खंडेलवाल, अनूप गुप्ता, अनुज गुप्ता, ओपी वर्मा, सुरेंद्र सिंह सेठ, अनिल वाजपेयी वाण, जेडी सक्सेना, वेद प्रकाश मौर्या, आनंद मिश्रा, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, मुकेश राठौर, राज नारायण गुप्ता, विजय तुली, ऋषि कपूर, अंशू गुप्ता, अतुल कपूर, शुभम वर्मा आदि का सहयोग मिल रहा है।

चौक में श्री अखंड पाठ की धूम
सुबह चौक में परंपरागत ढंग से भरत मिलाप लीला का मंचन होना है। यहां लाला काशीनाथ सेठ के आवास पर सभी देव स्वरूप विश्राम करते हैं। भरत मिलाप स्थल के आसपास के प्रतिष्ठानों पर परंपरागत ढंग से शुक्रवार सुबह श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ शुरू कर दिए गए। यह परंपरा कई सर्राफा दुकानों और मंदिरों पर निभाई जा रही है। सुबह भरत मिलाप लीला मंचन के बाद श्री अखंडपाठ का समापन होगा।


राज बैंड को हुए तीस साल
भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा में श्रीराम दरबार के समक्ष उनका गुणगान करते हुए शहर के राज बैंड को तीस साल पूरे हो गए। बैंड के मुखिया मास्टर महबूब अली बताते हैं कि वह पिछले तीन दशकों से भगवान राम, हनुमान जी आदि के भजन, गीत सुनाकर शहरवासियों का दिल जीत रहे हैं। राजगद्दी शोभायात्रा में लगातार योगदान के लिए उन्हें कई बार विधायक सुरेश खन्ना द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। वह इस आयोजन के लिए अपनी टीम के साथ विशेष तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed