{"_id":"63ed3382ccc9e2358c0beba4","slug":"a-girl-learning-to-drive-a-car-collided-with-a-delivery-man-died-shahjahanpur-news-c-4-1-64697-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार चलाना सीख रही युवती ने डिलीवरी मैन को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार चलाना सीख रही युवती ने डिलीवरी मैन को मारी टक्कर, मौत
Thu, 16 Feb 2023 01:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:30 PM IST
सार
शाहजहांपुर में कार चलाना सीख रही एक युवक ने डिलीवरी मैन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बरेली के अस्पताल में डिलीवरी मैन की मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय प्रकाश कुमार को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, कार एक युवती चला रही थी, जो कार ड्राइविंग सीख रही थी। मामले में अभी कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
प्रकाश एलपीजी एजेंसी पर कार्यरत थे। वह घरों में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम करते थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह एजेंसी पर जाने के लिए घर से निकले थे। कांशीराम कॉलोनी रोड पर विद्युत उपकेंद्र के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन पहले उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के अनुसार, युवती कार चलाना सीख रही थी। प्रकाश की मौत से पत्नी गुड्डी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रकाश ने दो माह पहले ही अपनी बेटी कोमल की शादी की थी।
विज्ञापन