फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A girl died due to the current coming from the support of the electric pole

Shahjahanpur News: विद्युत खंभे की सपोर्ट में आ रहे करंट से बच्ची की मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A girl died due to the current coming from the support of the electric pole
निगोही में बच्ची की मौत पर बिलख पड़े परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। निगोही के खेड़ा संडा गांव में रविवार सुबह विद्युत खंभे की सपोर्ट में आ रहे करंट से पांच वर्षीय एकता की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। बिजली निगम की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

छत्रपाल की बेटी सुबह करीब नौ बजे चाय पीने के बाद घर से बाहर खेलने के लिए निकल गई। उनके घर से कुछ दूरी पर स्थित विद्युत खंभे की सपोर्ट में करंट आ रहा था। बच्ची खेलते हुए खंभे के पास पहुंच गई और सपोर्ट तार में करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इस बीच कुछ लोगाें ने एकता को पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed