फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A fraud case has been registered against six people, including the owner of a motorcycle showroom.

Shahjahanpur News: बाइक शोरूम के संचालक समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 10 Feb 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A fraud case has been registered against six people, including the owner of a motorcycle showroom.
शाहजहांपुर। न्यायालय के आदेश पर थाना सदर बाजार में रोजा के गांव कुतुबपुर निवासी अलंकार आटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर लवकुश की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने शाह कॉलोनी निवासी एकेसी बजाज के संचालक अशोक अग्रवाल, उनके बेटे शिवम अग्रवाल, एकाउंट कर्मचारी अनुज अग्रवाल, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, एकाउंट कर्मचारी शोएब व फाइनेंसर राहुल मिश्रा को नामजद कराया है।
विज्ञापन

लवकुश ने बताया है कि वह एकेसी बजाज का आरओ डीलर एवं विक्रय प्रतिनिधि हैं। उनकी फर्म से पिछले साल 18 अक्तूबर को एक बाइक संतोष कुमार निवासी ग्राम मुकरमपुर थाना रोजा को बिक्री की थी। बैंक फाइनेंस, इंश्योरेंस आदि की जानकारी एकेसी बजाज वालों को व्हाटसएप से चालान पेपर भेजकर दी। जानकारी होने के बावजूद संतोष की बाइक का दोबारा फाइनेंस बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड से ग्राहक के कागजात का दुरुपयोग कर करा दिया। फाइनेंस का रुपया अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
पहले से ही है रिपोर्ट दर्ज
एकेसी बजाज के संचालक अशोक अग्रवाल ने बताया कि लवकुश ने करीब 40 लाख का फ्राड किया है। जनरल मैनेजर विवेक सिंह की ओर से थाना सदर बाजार में लवकुश के खिलाफ पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है। वह रुपया वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed