फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A four-kilometer-long traffic jam occurred from Dhai Ghat to Chaura village.

माघ पूर्णिमा : ढाई घाट से चौरा गांव तक चार किमी लंबा लगा जाम

Sun, 01 Feb 2026 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
A four-kilometer-long traffic jam occurred from Dhai Ghat to Chaura village.
मिर्जापुर के रामनगरिया ढाईघाट मेले के चलते लगे जाम में फंसे श्रद्धालु। संवाद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। माघ पूर्णिमा पर पर्व स्नान के लिए रविवार को सुबह से ढाई घाट के माघ मेला रामनगरिया में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हुआ तो पुलिस की यातायात व्यवस्था धरी रह गई। ढाई घाट के मेला स्थल से लेकर चौरा गांव तक करीब चार किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक जाम लगे रहने से श्रद्धालुओं का हाल बेहाल हो गया। जनपद की पुलिस ने वाहनों को मेले की ओर जाने से रोकने के लिए दो अतिरिक्त वाहन पार्किंग तैयार कराईं, लेकिन जाम से कोई राहत नहीं मिली। ढाई घाट मार्ग पर जाम के हालात देर रात से बनने लगे।
विज्ञापन

उस दौरान पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅलियों सहित अन्य वाहनों को आगे का रास्ता दिलाती रही, लेकिन रविवार को सुबह नौ बजे के बाद ढाई मार्ग पर यातायात इतना बढ़ गया कि बाइक सवारों को भी आगे निकलना कठिन हो गया। मेले की यातायात व्यवस्था संभालने वाली फर्रुखाबाद जनपद की पुलिस और वहां का कोई अधिकारी नहीं होने से कुछ ही देर में जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत हुई। जाम के दौरान मेले की ओर जा रहे वाहनों को रोकने के लिए चौरा गांव के पास गन्ने कटने से खाली हुए खेत में पार्किंग बनाई गई।
इस पार्किंग में जगह नहीं बचने पर पुलिस ने दूसरी वाहन पार्किंग की व्यवस्था खुशाली नगला गांव के संपर्क मार्ग के किनारे कराई, लेकिन कुछ देर में वहां भी वाहन रोकने की जगह नहीं बची। तमाम श्रद्धालु अपने वाहनों को छोड़ कर पैदल खेतों से होते हुए गंगा घाट की तरफ चल दिए। इससे फसलें खराब होती देख किसान उन्हें रोकने को खेताें की मेड़ पर लाठियां लेकर खड़े हो गए।
जाम के हालात विकट होते देख जलालाबाद के सीओ अजय राय ने जनपद के पुलिस बल के साथ चौरा गांव के पास मोर्चा संभाला और मार्ग की एक लेन खाली कराकर उससे वाहनों को आगे निकालना शुरू कराया। कई घंटे की मशक्कत के बाद अपराह्न तीन बजे से पुलिस यातायात सामान्य करा सकी। शाम तक वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके और धीमी गति से चले।

-----
लखनऊ-दिल्ली हाईवे से निकाले गए जलालाबाद मार्ग के भारी वाहन
मीरानपुर कटरा। ढाई घाट पर लगे माघ मेला रामनगरिया में भीड़ को देखते पुलिस ने रविवार को सुबह से जलालाबाद मार्ग पर जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया। पुलिस ने जलालाबाद मार्ग पर केवल स्नान के लिए जाने वाल श्रद्धालुओं के वाहन निकलने की इजाजत दी। शेष सभी भारी वाहनों को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से निकाला। प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर रामनगरिया मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उधर जाने वाले भारी वाहनों का रास्ता बदला गया। संवाद

----
श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह आयोजित किए भंडारे
जलालाबाद। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्रान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं सहित राहगीरों के लिए नगर में जगह-जगह भंडारा आयोजित किए गए। भंडारों में मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं और राहगीरों को पूड़ी-सब्जी, तहरी, हलुआ, चाय आदि का वितरण किया गया। कोला मोड़ सहित नगर के मुख्य चौराहा, बरेली हाईवे, सराय साधौ मोड़, रामताल मार्ग, बारह पत्थर चौराहा और खंडहर मार्ग पर सुबह से दोपहर बाद तक भंडारे चलते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed