{"_id":"6a207aa2e83af2c4040bc256","slug":"a-district-level-committee-will-investigate-the-incident-of-childbirth-at-the-phc-gate-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175197-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पीएचसी के गेट पर प्रसव मामले की जिलास्तरीय कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पीएचसी के गेट पर प्रसव मामले की जिलास्तरीय कमेटी करेगी जांच
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गढि़यारंगीन पीएचसी का गेट नहीं खोलने और फर्श पर प्रसव होने की सीएचसी से आई जांच रिपोर्ट से जिलास्तरीय अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। एनएचएम के सर्कुलर को देखते हुए सीएमओ ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी।
आशा वर्कर संतोष सिंह पुत्रवधू बेबी को प्रसव पीड़ा होने पर 28 मई को गढि़यारंगीन पीएचसी लाई थी। यहां स्टाफ नर्स ने बिजली नहीं होने की बात कहते हुए दरवाजा नहीं खोला। बेबी ने पीएचसी के गेट पर फर्श पर बच्चे को जन्म दिया था। मामले में जैतीपुर सीएचसी की जांच टीम ने पीएचसी के स्टाफ और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए और रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी।
इस रिपोर्ट पर सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए अपने नेतृत्व में कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में डीएम से नामित सदस्य, एसीएमओ, आरसीएच आदि शामिल रहेंगे। एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने जांच कमेटी बनाए जाने की पुष्टि की है।