फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A dispute over a phone call with a woman escalated into a fight involving sticks and batons, leaving four people injured.

Shahjahanpur News: महिला से फोन पर बात करने के विवाद में चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

Sun, 07 Dec 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A dispute over a phone call with a woman escalated into a fight involving sticks and batons, leaving four people injured.
जलालाबाद। एक गांव में फोन पर महिला से बात करने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पक्ष के व्यक्ति ने बताया कि चार दिसंबर की रात आठ बजे गांव के तीन लोग उसके घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इससे परिवार के लोगों को चोटें आईं। इस बीच एक युवक ने उसकी पत्नी को कहीं ले जाने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने बताया कि युवक उसकी पत्नी से फोन पर बात करता है। चार दिसंबर को बात करता देख शिकायत भी की थी। इसी कारण सभी ने घर पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed