फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A dispute arose after food (curry/vegetables) spilled onto someone's clothes; chairs were thrown between the wedding guests and the host's side.

Shahjahanpur News: कपड़ों पर सब्जी गिरने से हुआ विवाद बरातियों व घरातियों में चलीं कुर्सियां

Sun, 25 Oct 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A dispute arose after food (curry/vegetables) spilled onto someone's clothes; chairs were thrown between the wedding guests and the host's side.
जलालाबाद के  मोहल्ला आजादनगर में मारपीट और बवाल के बाद टूटी पड़ी कुर्सियां और खाली पड़ा टेंट। स्र
जलालाबाद। नगर के मोहल्ला आजादनगर में शुक्रवार रात खाना खाने के दौरान बराती के कपड़ों पर सब्जी गिरने के बाद बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और कुर्सियां चलने लगीं। सूचना पर पुलिस और यूपी-112 की टीम पहुंची और मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और निकाह की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन

गांव कुंडरी चकचंद्रसेन निवासी परिवार आजादनगर में किराये पर रहता है। परिवार ने बेटी का निकाह गुनारा गांव निवासी युवक से तय किया था। शुक्रवार को युवक बरात लेकर आजादनगर पहुंचा था। रात करीब दस बजे निकाह की रस्मों के साथ खाना चल रहा था। इसी दौरान खाना परोसते समय एक बराती के कपड़ों पर सब्जी गिर गई। इसे लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि बराती ने सब्जी परोसने वाले को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस की सख्ती के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। बाद में आपसी समझौते के बाद निकाह की रस्में पूरी कराई गईं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed