फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Decorated Market for Goats... High Demand for Jamnapari and Desi Goats

Shahjahanpur News: बकरों का सजा बाजार...जमनापारी और देसी बकरों की मांग ज्यादा

Tue, 26 May 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A Decorated Market for Goats... High Demand for Jamnapari and Desi Goats
लाल इमली चौराहा पर दुकान पर बंधे बकरे। संवाद
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा के लिए बकरों का बाजार सज गया है। जमनापारी और देसी बकरों की सबसे ज्यादा मांग है। बरबरे और राजस्थानी बकरे भी खरीदे जा रहे हैं। दूसरी ओर ईद को लेकर ईदगाह में भी तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन

बकरीद 28 मई को मनाए जाने की संभावना है। ईद के लिए लोगों ने बकरों की खरीद शुरू कर दी है। ग्राहकों की मांग के अनुरूप ही नखासे सज गए हैं। व्यापारियों के अनुसार, वजनदान बकरों को सबसे ज्यादा मांग हैं। जमनापारी और देसी बकरे सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लाल इमली चौराहा स्थित व्यापारी सरताज ने बताया कि उनके यहां साढ़े दस हजार रुपये से बकरे की शुरुआत है। जबकि 22000 हजार रुपये तक का बकरा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में नखासे में 30 से 35 हजार रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, गत वर्ष के मुकाबले इस बार दस प्रतिशत दाम में इजाफा हुआ है। बकरीद के नजदीक आने के साथ ही लोग घरों में पले बकरों की खातिरदारी में लग गए हैं। उन्हें गेहूं, चना आदि खिलाकर सेवा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पड़ोसी जिलों तक से बकरे खरीदने आते हैं लोग
शहर में लाल इमली चौराहा, मंडी, बहादुरगंज पचराहा समेत तमाम स्थानों पर लोग बकरों का बाजार लगाते हैं। यहां पर जिले के अलावा पड़ोसी जनपदाें के खरीदार भी आते हैं। वह अपनी पसंद के हिसाब से बकरों को खरीदकर ले जाते हैं।

--
ईदगाह में तैयारियां हुई शुरू, लगने लगी दुकानें
ईद की नमाज को लेकर ईदगाह बड़े खुत्बे में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ईदगाह में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। नमाज के लिए चूने से सफें भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed