{"_id":"692f37e32999163f980ec457","slug":"a-bus-carrying-devotees-returning-from-a-religious-gathering-collided-with-a-divider-and-overturned-injuring-six-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-159300-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल
विज्ञापन
तिलहर में हाईवे पर बस को किनारे करती क्रेन। संवाद
- फोटो : बायोगैस संयत्र को देखते गोंडा के प्रशिक्षु।
तिलहर (शाहजहांपुर)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे नगरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास श्रद्धालुओं से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पांच साल की बच्ची समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, अन्य को भी मामूली चोटें आईं। गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
लखीमपुर के भीरा थाना क्षेत्र के श्रद्धालु मथुरा में जय गुरुदेव के सत्संग में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से निजी बस से सभी लौट रहे थे। बस में करीब 55 लोग सवार थे। देर रात बस नगरिया मोड़ के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराई और उसी पर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
शोर सुनकर आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालने की कवायद शुरू की। इस बीच हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा के चौखरिया गांव निवासी प्रदीप की पत्नी अंजू, सर्वेश की पांच वर्षीय बेटी गोल्डी, बिट्टू, रेणु, रघुवीर व एक अन्य को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उनका उपचार शुरू किया गया। घायलों ने बताया कि सभी मथुरा में जय गुरुदेव के सत्संग में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ तिलहर ज्योति यादव भी मौके पर पहुंचीं। क्रेन मंगाकर बस को किनारे कराकर करीब एक घंटे के बाद जाम को खुलवाया गया। बताते हैं कि बस का चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
--
सर्दी में कांपे श्रद्धालु
हादसे के बाद श्रद्धालुओं को बस से निकालकर सड़क किनारे बैठा दिया गया। हाईवे पर सर्द हवा में वे परेशान हो गए। सर्दी के चलते श्रद्धालु कांप गए। इस बीच उनके लिए आग जलाकर तापने का इंतजाम किया गया।
--
हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया है। शेष लोगों के लिए दूसरी बस का इंतजाम कर उन्हें गंतव्य के लिए पहुंचाया जाएगा।
- ज्योति यादव, सीओ तिलहर