{"_id":"67a7aadb6d2ce161dd01d8f2","slug":"a-big-dispute-can-happen-any-time-between-two-groups-in-puwayan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-137331-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में दो गुटों के बीच कभी भी हो सकता है बड़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में दो गुटों के बीच कभी भी हो सकता है बड़ा विवाद
Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र में दो गुटों के बीच चल रही तनातनी कभी भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है। चार दिन पूर्व एक गुट के व्यक्ति से एक होटल में मारपीट की घटना हो चुकी है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देने और एएसपी से शिकायत के बाद तहरीर देने वाले के पिता ने कोई कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
चार दिन पूर्व एक होटल में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पीट दिया था। उसके स्थान पर दूसरे युवक ने तहरीर दी थी, जिसमें फायरिंग आदि की बात भी लिखी गई थीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। शुक्रवार को युवक ने एसपी ग्रामीण से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश किया गया था, लेकिन प्रार्थनापत्र देने वाले के पिता ने पुलिस से कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
अगले दिन एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें जाति विशेष के लोगों के लिए अपशब्द कहे जा रहे हैं। एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी दी जा रही है। शनिवार को दूसरे पक्ष का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें दूसरी जाति के लोगों के बारे में अभद्र बातें की जा रही हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव है और कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मारपीट के मामले में तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है और मुचलका पाबंद किया गया है।