फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एसडीओ, जेई सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एसडीओ, जेई सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Jul 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 25 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से हो गई थी किशोर की मौत
विज्ञापन

- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगी
- मंगलवार शाम हादसे का शिकार हो गया था हर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। करंट से किशोर की मौत के मामले में पिता की ओर से बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और ड्यूटी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला हरदयाल कूंचा प्रथम निवासी संजय त्रिवेदी का 13 वर्षीय पुत्र हर्ष त्रिवेदी मंगलवार शाम घर से चाय की पत्ती लेने बाजार जा रहा था। मोहल्ले में लगे बिजली पोल के पास से गुजरते समय उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि पुत्र को करंट लगने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और पुत्र को छुड़ाने का प्रयास किया। ऐसा करते समय उसे भी करंट लग गया। बिजली अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। यदि फोन रिसीव हो जाता और लाइन कट जाती। बहुत उम्मीद थी कि पुत्र की जान बच सकती थी। आरोप है कि बिजली अधिकारी बिना सुविधा शुल्क लिए कोई काम ही नहीं करते।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर एसडीओ पीके सोनकर, जेई जीडी जोशी और ड्यूटी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/15 के साथ ही उपेक्षा के कारण मौत होने की धारा लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed